फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur: बलरामपुर में तटबंध कटने से कालोनी में घुसा बाढ़ का पानी, लोग फंसे, नाव लगाई गई

Tue, 09 Jul 2024 01:47 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

बलरामपुर में तटबंध कटने से बाढ़ का पानी कालोनियों में पहुंच गया है। कालोनी में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए नाव लगाई गई है।
विज्ञापन
कालोनी में भरा बाढ़ का पानी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर में 21 किलोमीटर लंबा एमएलटीडी तटबंध सोमवार की रात बेलवा सुल्तानजोत के पास कट गया। इससे बाढ़ का पानी शहर के पहलवारा व श्याम विहार कालोनी तक पहुंच गया। तुलसीपुर रोड पर पानी बहने के कारण समस्या आ रही है। वहीं, तुलसीपुर व उतरौला तहसील क्षेत्र में बाढ़ का संकट बढ़ता जा रहा है। बाढ़ ने एक बार फिर लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है।

विज्ञापन


सोमवार की रात धुसाह के समीप राप्ती नदी के बाएं तट पर बना एमएलटीडी तटबंध बेलवा सुल्तानजोत गांव के पास कट गया। इससे बाढ़ का पानी धुसाह के साथ ही शहर के पहलवारा व श्याम विहार कालोनी में पहुंच गया है। कालोनी में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए नाव लगाई गई है। वहीं, मेवालाल पुलिस चौकी के पास बाढ़ का पानी भरने के कारण लोगों की मुश्किल बढ़ गई हैं।

बांध कटने की सूचना पर आयुक्त शशि भूषण लाल व डीएम पवन अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। निगरानी के लिए अतिरिक्त टीमों को लगाया गया है। राप्ती नदी वर्तमान में खतरे के निशान से 60 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। वहीं, मंगलवार को जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बाढ़ प्रभावित इलाकों का भ्रमण करने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें