फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : बालगृह के सुरक्षा घेरे को तोड़ पांच संवासिनियां भागीं, डीएम ने मजिस्ट्रियल जांच के दिए आदेश

Sun, 04 Jul 2021 02:55 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के बालगृह से पांच संवासिनियों के भाग जाने से हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के मोतीनगर स्थित बालगृह के तथाकथित सुरक्षा घेरे को तोड़कर पांच संवासिनियां भागने में सफल रहीं। तड़के पौने तीन बजे के करीब छत की दीवार फांदकर वे भाग निकलीं।

विज्ञापन


जानकारी मिलते ही अधीक्षिका मिथिलेश पाल ने नाका कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया है साथ ही जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश देते हुए सुरक्षा में चूक के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

प्रभारी निरीक्षक नाका मनोज मिश्रा ने बताया कि अधीक्षिका की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीमें पांचों संवासिनियों की तलाश में जुटी हैं। मौके पर डीपीओ सुधाकरण पांडेय व डिप्टी सीपीओ सर्वेश पांडेय व अन्य अधिकारी मौजूद हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि इनमें से कुछ लड़कियां जून के अंतिम सप्ताह में तो कुछ जुलाई की शुरुआत में यहां लाई गईं थीं। ये सभी घर से फरार थीं, जिन्हें पुलिस ने पकड़ा था और बाल गृह में इन्हें शरण दी गई थी। आने के बाद से ये सभी कोविड प्रोटोकाल के तहत क्वारंटीन थीं। ये सीतापुर, उन्नाव और अमरोहा जिले की हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें