फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश का साथ छोड़ मोदी के हुए पांच अफसर

Thu, 25 Sep 2014 01:56 PM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमुख सचिव गृह नीरज गुप्ता समेत उत्तर प्रदेश कॉडर के पांच आईएएस अधिकारियों को केंद्र में तैनाती मिल गई है। जल्द ही ये अधिकारी यहां से कार्यमुक्त होकर केंद्र में कार्यभार संभालेंगे। इसके अलावा प्रदेश के पांच आईपीएस अफसरों को भी केंद्र में संयुक्त सचिव पद पर नियुक्ति के लिए सूचीबद्ध किया गया है।
विज्ञापन


भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए सूचीबद्ध (एंपैनल्ड) प्रदेश के पांच आईएएस अफसरों की तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं।

अपर सचिव पद के लिए सूचीबद्ध किए गए 1982 बैच के आईएएस अधिकारी नीरज गुप्ता को सार्वजनिक उद्यम विभाग के अंतर्गत बोर्ड फॉर रिकंस्ट्रक्शन ऑफ पब्लिक सेक्टर इंटरप्राइजेज में सचिव के पद पर तैनाती दी गई है।
विज्ञापन


गुप्ता मौजूदा समय में प्रदेश में प्रमुख सचिव गृह के पद पर कार्यरत हैं। इसी सप्ताह वह कार्यमुक्त होकर दिल्ली जा सकते हैं।
Trending Videos

अफसरों को इन पदों पर मिली तैनाती

अभी तक प्रदेश में मुख्य निर्वाचन अधिकारी व प्रमुख सचिव निर्वाचन के पद पर तैनात 1986 बैच के आईएएस अधिकारी उमेश सिन्हा को भारत निर्वाचन आयोग में उप निर्वाचन आयुक्त के पद पर तैनाती मिली है।

सिन्हा ने दिल्ली में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने सिन्हा की निर्वाचन आयोग में तैनाती का अनुमोदन कर दिया है।

मौजूदा समय में प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा के पद पर तैनात 1988 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर तैनाती दी गई है।

प्रमुख सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन के पद पर तैनात 1989 बैच के आईएएस अफसर शशि प्रकाश गोयल को केंद्र में उच्च शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। 1990 बैच के आईएएस हिमांशु कुमार को रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर तैनाती दी गई है। हिमांशु इस समय प्रमुख सचिव वित्त के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

पांच आईपीएस अफसर भी सूचीबद्घ

इसके अलावा 1991 बैच के पांच आईपीएस अधिकारियों को केंद्र में संयुक्त सचिव या उसके समकक्ष पद के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

इन अफसरों में आलोक शर्मा, पियूष आनंद, प्रेम चंद्र मीना, राजीव कृष्ण व बृज भूषण शामिल हैं।

आलोक शर्मा इस समय आईजी मेरठ हैं जबकि बृज भूषण मुरादाबाद में आईजी पीएसी के पद पर तैनात हैं। पियूष आनंद, प्रेम चंद्र मीना व राजीव कृष्ण पहले से ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें