फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पांच निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू

Sun, 15 Nov 2026 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
भाषा विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। रोजगार की राह आसान बनाने के लिए अब युवाओं को किताबी शिक्षा के साथ व्यावहारिक हुनर भी सिखाया जाएगा। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग विभाग ने इस दिशा में पहल करते हुए पांच निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। इनके जरिये युवाओं को निर्माण क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। वहीं, पहले से काम कर रहे राजमिस्त्री और निर्माण श्रमिक भी आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण ले सकेंगे।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने बताया कि विश्वविद्यालयों की जिम्मेदारी केवल किताबी शिक्षा देने तक सीमित नहीं है। युवाओं और श्रमिकों को व्यावहारिक हुनर सिखाकर आत्मनिर्भर बनाना भी जरूरी है।

पांच पाठ्यक्रमों में 90 से 120 घंटे की ट्रेनिंग
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आयुष कुमार ने बताया कि पांच पाठ्यक्रमों में आधारभूत निर्माण कौशल और भवन निर्माण तकनीकें (120-120 घंटे), आधारभूत सर्वेक्षण और ऑटोकैड व प्रारूपण (90-90 घंटे) तथा आधारभूत नलसाजी एवं स्वच्छता प्रणाली (90 घंटे) शामिल हैं।
विज्ञापन


चिनाई से लेकर ऑटोकैड तक सीखेंगे तकनीक
प्रशिक्षण के दौरान ईंटों की चिनाई, प्लास्टर, कंक्रीट कार्य, भवन निर्माण, सर्वेक्षण उपकरणों का इस्तेमाल, तकनीकी नक्शे तैयार करना, ऑटोकैड, पाइप फिटिंग और जलापूर्ति व्यवस्था की जानकारी दी जाएगी। इससे युवाओं और विद्यार्थियों को निर्माण क्षेत्र में काम करने की व्यावहारिक दक्षता मिलेगी। वे निर्माण कंपनियों में रोजगार पाने के साथ स्वरोजगार भी शुरू कर सकेंगे। वहीं, पहले से इस क्षेत्र में काम कर रहे राजमिस्त्री और श्रमिक आधुनिक तकनीक सीखकर अपने काम की गुणवत्ता और कार्यक्षमता बढ़ा सकेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रभारी कौशलेश कुमार शाह, डॉ. श्रेया जादोन, आस्था चौरसिया, सलमान अंसारी, अभिनव कुमार शुक्ला और सैयद निशात को भी सौंपी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें