लखनऊ। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज विकास नगर में शनिवार को बाल दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य कुसुम वर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर छात्रा पलक्षी दुबे ने क्राफ्ट का स्टॉल लगाया। इस दौरान कीर्ति त्रिपाठी समेत कई छात्राओं ने पास्ता, गोलगप्पे, चाट और भेलपुरी के स्टॉल लगाए। इस मौके पर बबिता वर्मा, मनीषा सक्सेना, सीमा, स्मिता, सीमा खरवार, गीतांजलि समेत कई शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। (संवाद)
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज विकास नगर में छात्राओं ने लगाई प्रदर्शनी