फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

Sun, 03 Jan 2016 03:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डीजीपी की फटकार पर पुलिस ने शनिवार दोपहर मड़ियांव इलाके के एक मकान पर छापा मारकर सेक्स रैकेट संचालिका को चार कॉलगर्ल के साथ पकड़ा। इनमें दो हफ्ते से लापता किशोरी भी शामिल है।
विज्ञापन


किशोरी की तलाश में भटक रहे उसके बहर्नोई की शिकायत पर धरपकड़ हुई। खास बात यह है कि इलाके के लोगों ने पुलिस के संरक्षण में सेक्स रैकेट संचालन की डीएम-एसएसपी व अन्य अधिकारियों से कई बार शिकायत की थी।

सीओ अलीगंज प्रताप गोपेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार दोपहर मड़ियांव के गांव सेमरा गढ़ी में सेक्स रैकेट संचालिका सविता यादव उर्फ सारिका, उर्फ सायरा के मकान पर छापा मारा।
विज्ञापन


सविता के साथ देह व्यापार में लिप्त तीन युवतियां व एक नाबालिग पकड़ी गई। कमरे से अश्लील साहित्य, सीडी, शराब, सिगरेट के साथ एक झोले में बड़ी संख्या में आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं।

बहला-फुसलाकर ले आई टैम्पो चालक की पत्नी

किशोरी ने पुलिस को बताया कि एक टैम्पो चालक की पत्नी पूजा उसे बहला-फुसलाकर घर से भगा लाई और सविता के हवाले कर दिया था। उससे देह व्यापार कराया जा रहा था। सीओ ने सेक्स रैकेट संचालिका व चारों कॉलगर्ल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

जाल में फंसा ले गई पड़ोसिन
जानकीपुरम इलाके में रहने वाला डंपर चालक अपनी गर्भवती पत्नी की देखभाल के लिए सीतापुर से अपनी नाबालिग साली को लाया था। सीतापुर के मूलनिवासी एक टैम्पो चालक की पत्नी पूजा का उसके घर आना-जाना था। पूजा को महंगे शौक थे। उसने किशोरी को सब्जबाग दिखाए।

कुछ दिनों तक उसे घुमाने के बहाने ले जाती और खूब खर्च करती। इस दौरान सविता के अड्डे पर ले गई। उसके सामने ग्राहकों से संबंध बनाने के साथ किशोरी को भी उकसाकर गलत धंधे में उतार दिया।

पूजा के इशारे पर किशोरी 15 दिसंबर को अपनी बहन के घर से भागकर सविता के अड्डे पर जा पहुंची। सविता ने उसे बंधक बनाकर देह व्यापार करना शुरू कर दिया। पुलिस ने पूजा को कॉल की। उसने थोड़ी देर बात के बाद मोबाइल फोन बंद कर लिया।

टरकाती रही पुलिस, खुद तलाशा

डंपर चालक ने बताया कि साली के संदिग्ध हालात में लापता होने पर वह 15 दिसंबर को जानकीपुरम थाने पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने भगा दिया। अगले दिन उसकी तहरीर ली। गुमशुदगी दर्ज न होने पर वह खुद ही तलाश में जुटा रहा। उसने बताया कि पूजा के पति ने उसे सविता के अड्डे की जानकारी दी।

कहा कि पूजा ने उससे नाता तोड़कर किसी अन्य से शादी कर ली है और वह देह व्यापार में लिप्त थी। उसने किशोरी को भी सविता के अड्डे पर पहुंचाया है। उससे देह व्यापार कराया जा रहा है।

संचालिका ने खदेड़ा, पुलिस ने पीटा
डंपर चालक का कहना है कि नाबालिग साली को तलाश करते वह शनिवार सुबह 10 बजे सविता के अड्डे पर पहुंचा। सविता ने उसे धक्के मारकर घर से खदेड़ दिया और पुलिस बुलाकर गिरफ्तार कराने की धमकी देने लगी। इस पर उसने 10:17 बजे डीजीपी मुख्यालय फोन करके मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम फोन किया।
विज्ञापन

नौकरी-पढ़ाई के बहाने धंधा

मड़ियांव इलाके की युवती पढ़ाई और दुबग्गा व बालागंज निवासी दो युवतियां नौकरी के बहाने घर से निकलती थी।

तहकीकात में सामने आया कि संचालिका द्वारा नाबालिग के एवज में ग्राहकों से 10-12 हजार रुपये वसूले जाते थे, जबकि अन्य युवतियों की एक से पांच हजार तक की कीमत लगाई जाती थी। इनमें से आधी रकम संचालिका लेती थी।

त्रस्त थे इलाके के लोग
सविता के घर छापा पड़ते देख आसपास के लोग जुट गए। मोहल्ले में रहने वाली लक्ष्मी, ज्योति, शांती देवी, रामप्रसाद आदि ने बताया कि बर्दाश्त से बाहर होने पर बृहस्पतिवार को आसपास की महिलाओं ने सविता की पिटाई की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें