फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'यूपी में बहुमत की सरकार से खुलेगी दिल्ली की राह'

Sun, 03 Jan 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से 2017 की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2017 में पूर्ण बहुमत की सरकार से समाजवादियों की दिल्ली की राह खुलेगी।

मुलायम शनिवार को लगातार दूसरे दिन सपा मुख्यालय आए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नए साल की शुभकामनाएं दीं। कहा कि 2016 चुनावी माहौल का साल है।

ऐसे में कार्यकर्ता जनता के बीच सक्रिय रहें, लोगों की समस्याएं सुनें और उनका समाधान कराएं।
विज्ञापन

मंत्री-विधायकों के काम करने के तरीके पर उठाई अंगुली

उन्होंने कहा, सपा सरकार ने जनहित की तमाम योजनाएं क्रियान्वित की हैं। जनता को इनकी जानकारी देने की जरूरत है।

सपा सरकार ने लगभग सभी चुनावी वादे पूरे कर दिए हैं। कोई वादा रह गया है तो उसे भी पूरा कर दिया जाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके जिलों का फीडबैक भी लिया। कुछ कार्यकर्ताओं ने मंत्रियों, विधायकों और संगठन के कामकाज के तौर-तरीकों पर अंगुली भी उठाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें