फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतिहास में पहली बार संघ पहुंचा मुख्यमंत्री आवास, जानें क्या हो सकता है मकसद

Wed, 26 Apr 2017 03:35 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
इतिहास में पहली बार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शीर्ष नेतृत्व में शामिल लोगों ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर बैठक की। अतीत में प्रदेश में जब कभी भाजपा सत्ता में रही तो आरएसएस के साथ मुख्यमंत्री या मंत्रियों की बैठकें संघ मुख्यालय भारती भवन, सरस्वती शिशु मंदिर निरालानगर या फिर संघ की ओर से तय किसी अन्य स्थान पर होती थीं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कल्याण सिंह रहे हों या रामप्रकाश गुप्त या राजनाथ सिंह। ये सभी निश्चित अंतराल पर होने वाली समन्वय बैठकों में शामिल होने के लिए संघ की तरफ से तय स्थान पर ही जाते थे।

अतीत में कोई ऐसा मौका याद नहीं आता जब प्रांत प्रचारक स्तर का भी संघ का कोई पदाधिकारी भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री आवास गया हो। लेकिन इस बार सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले और डॉ. कृष्णगोपाल ने मुख्यमंत्री आवास पर जाकर यह बैठक की। संघ परिवार में इसको तरह-तरह से देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदली परिस्थितियों का प्रमाण

सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले - फोटो : demo pic
संघ में प्रचारक रहे और फिर हिंदुत्व के सरोकारों से जुड़े संगठन में प्रदेश स्तर पर थार्मिक क्रियाकलापों को देख रहे सज्जन इसे बदली परिस्थिति का प्रमाण बताते हैं। वह मानते हैं कि इससे संदेश गलत गया है।

किसी दूसरे के घर में बैठकर अपनी बहुत बात नहीं मनवाई जा सकती। यह स्थापित सत्य है लेकिन जिस तरह से कल यह बैठक हुई है इससे और कुछ हो या न हो पर इतना संदेश तो साफ हो ही गया है कि यह सरकार संघ और संबंधित संगठनों के सुझाव सुने भले, लेकिन उनके सरोकारों पर काम होगा, यह जरूरी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें