फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haj Yatra: हज यात्रा की पहली उड़ान कल, प्रदेश भर से जाएंगे 25,444 यात्री

Sat, 20 May 2023 10:46 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

हज यात्रा के लिए यात्रियों का हज हाउस में आना शुरू हो गया है। जिलाधिकारी ने निरीक्षण पर तैयारियों का जायजा लिया। हज यात्रा के लिए उड़ान रविवार को रवाना होगी।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हज यात्रा के लिए पहली उड़ान रविवार को मदीना मुनव्वरा के लिए रवाना होगी। पहले दिन की उड़ान से जाने वाले हज यात्रियों ने शुक्रवार को हज हाउस पहुंच कर अपनी आमद दर्ज करानी शुरू कर दी है। दूर दराज के जिलों से आने वाले हज यात्रियों को हज हाउस में ही ठहराने की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने हज हाउस पहुंच कर हज यात्रियों की व्यवस्थाओं का जाएजा लिया। प्रदेश भर से इस बार 25,444 हज यात्रियों को मदीना मुनव्वरा के लिये रवाना किया जाना है। राजधानी के चौधरी चरण एयरपोर्ट से 10,901 और दिल्ली से 12,070 हज यात्रियों को हज के लिए रवाना किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - उद्योग संगठनों की राय: 2000 के नोट बंद करने से कालेधन पर चोट, धंधे पर भी पड़ेगी मार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मोदी सरकार के नौ साल: एक माह में हर व्यक्ति तक सरकार की उपलब्धियां पहुंचाएगी भाजपा, चुनाव के लिए बनाएगी माहौल


उड़ान के समय से छह घंटा पहले चेक इन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और उड़ान के समय से चार घंटा पहले बसों के जरिये यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचा दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने पासपोर्ट वितरण केन्द्र, टीकाकरण केन्द्र, चिकित्सा शिविर का भी निरीक्षण किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें