फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 कैमरों से निगरानी, छह जगह बैरीकेड... शुरू हुआ नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में बाहर से लेकर भीतर तक छह जगह बैरिकेड के साथ मुस्तैद भारी पुलिस बल, चप्पे-चप्पे पर निगाह रखे 36 सीसीटीवी कैमरे, नामांकन कक्षों में बैठे रिटर्निंग अफसर और प्रत्याशी संग आए वकीलों व समर्थकों का जमावड़ा... यह नजारा कलेक्ट्रेट परिसर में देखने को मिला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से राजधानी की नौ विधानसभा सीटों के लिए नामांकन शुरू हुआ, जो 3 फरवरी तक जारी रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश ने नामांकन शुरू होने से पहले सुरक्षा बंदोबस्त का जायजा लिया।
उन्होंने बताया कि सुबह केवल नामांकन पत्रों का वितरण हुआ। अभ्यर्थियों का पूरा विवरण दर्ज कर फार्म दिया जा रहा है। बताया कि पहले दिन बख्शी का तालाब विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ललन कुमार और लखनऊ कैंट विधानसभा से राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी के कैंडीडेट कुंवर अजय कुमार सिंह ने नामांकन किया।
विज्ञापन

एसयूवी कारों के शौकीन कांग्रेस प्रत्याशी ने भरा पर्चा
बख्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी ललन कुमार ने हनुमान सेतु मंदिर में मत्था टेकने के बाद नामांकन किया। बताया कि आईआईएम से प्रबंधन के गुण सीखकर मैदान में आया हूं। शपथ पत्र के मुताबिक, एसयूवी कारें रखने का शौक है। उनके और पत्नी के नाम पर सात कारें हैं। प्रत्याशी ने जहां बाबा साहब भीमराव अंबेडकर बिहार विवि से एमबीए किया हुआ है। उनके ऊपर राजनैतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते सात मुकदमे दर्ज हैं। चल संपत्ति के रूप में उनके पास 1.67 करोड़ रुपये और पत्नी के पास 82.76 लाख रुपये की मालियत है। अचल संपत्ति में उनके पास 1.15 करोड़ रुपये और पत्नी के पास 2.15 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
कैंट विधानसभा से कैंडीडेट कुंवर अजय ने किया नामांकन
राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी के लखनऊ कैंट विधानसभा प्रत्याशी कुंवर अजय कुमार सिंह ने कक्ष संख्या 4 में नामांकन पत्र दाखिल किया। अजय इससे पहले 2012 विधानसभा और 2019 लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन कर चुके हैं, लेकिन दोनों बार पर्चा खारिज हो गया। उनके पास एक एसयूवी है। जहां उनके पास 90 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। वहीं 15.38 लाख रुपये और पत्नी के पास 8.97 लाख रुपये की चल संपत्ति है। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएट है। कोई भी आपराधिक मुकदमा उनके खिलाफ नहीं है।
दो नामांकन हुए, 124 नामांकन पत्र बिके
जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया कि पहले दिन कुल 121 नामांकन पत्र बिके। दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। सबसे अधिक लखनऊ पश्चिम के लिए 21 नामांकन पत्र बिके। इसके अलावा मलिहाबाद के लिए 9, बीकेटी के लिए 14, सरोजनीनगर के लिए 15, लखनऊ उत्तर के लिए 15, लखनऊ पूर्व के लिए 13, लखनऊ मध्य के लिए 12, छावनी के लिए 14, मोहनलालगंज के लिए 10 नामांकन पत्र दिए गए हैं।
183 कलस्टर मोबाइल टीमें करेंगी मतदान केंद्रों की निगरानी
विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मतदान केंद्रों की निगरानी के लिए पुलिस की 183 मोबाइल कलस्टर टीमें बनाईं गईं हैं। इसके अलावा न सिर्फ लाइसेंसी असलहे जमा कराए जा रहे हैं, बल्कि अवैध असलहों व शराब की बरामदगी के लिए ताबड़तोड़ छापे मारे जा रहे हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) पीयूष मोर्डिया ने बताया कि कमिश्नरेट क्षेत्र में अब तक 16 हजार से अधिक लाइसेंसी असलहे जमा कराए जा चुके हैं। 53 लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। अवैध तरीके से शराब बेचने वालों पर कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि नौ विधानसभा में से छह विधानसभा सीटें कमिश्नरेट के अधिकार क्षेत्र में आती हैं। वहीं, तीन विधानसभा क्षेत्रों का आंशिक हिस्सा भी इसमें शामिल है। कमिश्नरेट में 1,102 मतदान केंद्र और 3,394 पोलिंग बूथ हैं। इसके मद्देनजर मतदान केंद्रों को 42 जोन और 183 सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें