फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेंकिंग के दौरान रोकने पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, दो सिपाही जख्मी

Mon, 01 Jul 2019 02:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हमले में जख्मी सिपाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ के इंटौजा में सीतापुर रोड के सिंघामऊ मोड़ के पास रविवार को चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन युवकों को रोकने का इशारा किया तो एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसमें दो सिपाही जख्मी हो गए। पुलिस ने दौड़ाकर तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


आरोपियों के पास से दो तमंचा व दस कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस का दावा है कि तीनों लूट की वारदात अंजाम देने जा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र के मुताबिक, पुलिस सीतापुर रोड पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक पर बैठे तीन युवक आते दिखे तो उन्हें रोकने की कोशिश की गई।

इस पर एक बदमाश ने सिपाही अजय व शनि पर फायरिंग कर दी। हमले में दोनों सिपाही मामूली रूप से घायल हो गए। जबकि दो युवक बाइक से कूदकर भागने लगे। इस दौरान एक बदमाश ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया।
विज्ञापन


लेकिन घेराबंदी कर बाइक सवार तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों में हरदोई सुरसा निवासी अश्वनी रावत, सचिन पांडेय व मिरगांवा का भानू रैदास है।

Trending Videos
विज्ञापन

डिलीवरी मैन को लूटने निकले थे

पुलिस के हत्थे चढ़े तीन बदमाश - फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सचिन पांडेय कुछ दिनों पहले एक ऑनलइन शॉपिंग कंपनी में काम करता था। सचिन व उसके दोनों साथियों को रुपयों की जरूरत थी। सचिन को जानकारी थी कि कंपनी के कर्मचारी ग्राहकों को जब सामान पहुंचाने जाते हैं तो उनके पास एक लाख से लेकर पचास हजार की रकम रहती है।

तीनों युवक सिंघामऊ मोड़ के पास कंपनी के किसी कर्मचारी को लूटने की साजिश रच रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें