मुठभेड़ के बाद घटनास्थल का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
बाराबंकी शहर कोतवाली क्षेत्र में जहांगीराबाद रोड पर रात पौने तीन बजे पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग हुई। मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी है वहीं पांच गिरफ्तार किए गए। इन्हीं बदमाशों ने एसडीएम के यहां चोरी की थी। इनका कुर्सी में पड़ी डकैती से कोई संबंध नहीं है।