फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एल एंड टी के कर्मचारियों पर बदमाशों ने बरसाई गोलियां, तीन घायल

Sat, 19 Aug 2017 05:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
घायल कर्मचारी
विज्ञापन
एनटीपीसी की 1320 मेगावाट की नई यूनिट की ठेकेदारी को लेकर शनिवार को कुछ अज्ञात हमलावरों ने एल एंड टी के कर्मचारियों पर गोलीबारी कर दी।
विज्ञापन


अचानक हुई इस गोलीबारी में कंपनी के तीन कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में फैजाबाद के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

अम्बेडकरनगर की टांडा तहसील में एनटीपीसी की दो यूनिट के विस्तारीकरण का काम चल रहा है। 1320 यू‌निट की दो ईकाईयों को बनाने का काम एल एंड टी कंपनी को मिला है।
विज्ञापन


शनिवार को कंपनी के कर्मचारी दौरे के लिए आए थे। अवसानपुर के ‌स्थित गेस्ट हाउस लौटते वक्त इब्राहिमपुर के पास कुछ बदमाशों ने उनकी कार पर कई राउंड फायर किए।

फायरिंग में कंपनी के तीन कर्मचारी घायल हो गए। फायर करने के बाद बदमाश भाग निकले। आसपास लोगों के बीच चर्चा है कि ठेकेदारी को लेकर कुछ क्षेत्रीय बदमाशों से रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन


घटना की जानकारी ‌मिलते ही डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस का कहना है कि छानबीन जारी है। घायलों को फैजाबाद जिला अस्पताल भेज दिया गया है। तीनों की हालत स्थिर बनी हुई  है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें