फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के दोस्त ने ही मासूम बच्ची से कर दी हैवानियत, वारदात से पहले किया ये काम

Sat, 19 Aug 2017 05:12 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी बच्ची के पिता का दोस्त है। लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान ग्वालियर निवासी अविलाश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।  
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बच्ची अपने पिता के साथ गोविंदपुरी इलाके में रहती है। उसकी मां पिता से अलग रहती है। बृहस्पतिवार रात बच्ची के पिता का दोस्त अविलाश उसके घर पर आया। आरोपी ने बच्ची के पिता के साथ शराब पी।

शराब पीकर जब बच्ची का पिता बेसुध हो गया तो आरोपी बच्ची को लेकर छत पर चला गया और उससे रेप किया।  बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पिता की नींद खुली। जब वह छत पर पहुंचा तो दोस्त को बेटी के साथ आपतिजनक स्थिति में देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए और आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें