फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पेट्रोल पंप पर अग्निशमन अधिकारी से लूटपाट

Tue, 07 Jan 2025 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर अग्निशमन अधिकारी से लूटपाट
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना थानाक्षेत्र में पेट्रोल पंप पर कार सवार दबंग व उसके साथियों ने रतनखंड निवासी अग्निशमन अधिकारी अनंत कुमार मिश्रा से मारपीट की। आरोपी उनकी सोने की अंगूठी और नकदी लूटकर भाग निकले। आशियाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


अनंत के मुताबिक वह सचिवालय में द्वितीय अग्निशमन अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। 28 दिसंबर को वह ड्यूटी से घर लौट रहे थे। रतनखंड सि्थत पेट्रोल पंप पर वह कार में पेट्रोल भरवाने पहुंचे। आरोप है कि तभी एक युवक ने लाइन तोड़ते हुए उनकी कार के आगे अपनी गाड़ी लगा दी। सेल्समैन ने पहले अनंत की कार में पेट्रोल डाल दिया। इससे आगबबूला कार सवार दबंग ने कॉल कर अपने साथियों को बुला लिया। आरोप है कि दबंगों ने उनसे मारपीट की। लोगों के विरोध करने पर आरोपी उनकी नकदी व अंगूठी लूटकर भाग निकले। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक जांच के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें