संपत्ति विवाद में बेटे पर चापड़ से किया हमला
लखनऊ। हजरतगंज की लारेंस टेरेंस कॉलाेनी में रहने वाले ध्रुव ने अपने पिता पर चापड़ से हमला करने का आरोप लगाया है। ध्रुव के भाई रोहित जायसवाल ने हजरतगंज कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
रोहित का आरोप है कि ध्रुव और उनका संपत्ति के लिए पिता से विवाद चल रहा है। सोमवार को बड़े भाई ने समझौता करने के लिए दोनों को बुलाया था। इसी बीच साजिश के तहत बड़े भाई ने पिता को चापड़ देकर दोनों पर हमला करने के लिए ललकारा। पिता ने ध्रुव पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। ध्रुव के चेहरे और सिर पर गंभीर चोट आई है। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।