फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारपीन गोदाम में टैंकर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चौक निवासी जीवनलाल का पारा के कुल्हड़ कट्टा में केजे ट्रेडर्स के नाम से तारपीन का गोदाम है। शनिवार शाम गोदाम में तारपीन से भरा टैंकर खड़ा था। तभी संदिग्ध हालात में टैंकर में आग लग गई। भीषण आग और आसमान छूते धुएं के गुबार से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के वक्त गोदाम में 15 मजदूर थे, जिन्होंने तुरंत बाहर भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

गोदाम केे पास रहने वाले बदलू खान, सरदार, राजेश, अनिल, दिल्लू यादव, शिवपाल यादव आदि के परिवारीजन भी घर छोड़कर बाहर भागे। सूचना पर दमकल की आठ गाड़ियां लेकर पहुंचे अग्निशमन कर्मचारियों ने चार घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। अग्निकांड में टैंकर के पास खड़ी सरोसा गांव निवासी दिलीप की बाइक जल गई। दिलीप ने बताया कि वो गोदाम के पास निर्माणाधीन मकान में काम करने गया था। पारा पुलिस का कहना है कि आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें