श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली पुलिस ने करीब 22 वर्ष पूर्व संभारपुरवा निवासी विश्राम को फरसा के साथ गिरफ्तार किया था। इसके विरुद्ध पुलिस ने शस्त्र अधिनियम में कार्रवाई कर जेल भेजा था। मामले का निस्तारण करते हुए शुक्रवार सिविल जज अवर खंड गौरव द्विवेदी ने आरोपी विश्राम को दोषी मानते हुए जेल में बिताई अवधि की कैद व एक हजार रुपये के जुर्माना से दंडित किया है।
भैंस चोरी के आरोपी पर जुर्माना
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली पुलिस ने 27 वर्ष पूर्व पूरेअधारी के मजरा चौबेपुरवा निवासी आज्ञाराम को एक भैंस व पड़वा चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मामले में शुक्रवार अपना फैसला सुनाते हुए सिविल जज अवर खंड गौरव द्विवेदी ने आरोपी अज्ञाराम को जेल में बिताई अवधि की कैद व एक हजार रुपये के जुर्माना से दंडित किया है।