अयोध्या में आयोजित की जा रही फिल्मी रामलीला में मिस यूनिवर्स इंडिया मणिका माता सीता की भूमिका निभा रही हैं। वहीं, बिंदु दारा सिंह, अवतार गिल, राकेश बेदी, मनोज तिवारी, रवि किशन और पुनीत इस्सर जैसे कलाकार भी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।
रामनगरी अयोध्या में इस समय फिल्मी रामलीला की धूम है। फिल्मी रामलीला के तीसरे दिन सीता स्वयंवर के प्रसंग का मंचन हुआ। सीता की भूमिका में मिस यूनिवर्स इंडिया मणिका नजर आईं तो रावण के रोल में टीवी कलाकार विजय कौशल ने अपना कौशल दिखाया।
विज्ञापन
फिल्मी रामलीला का यह सातवां संस्करण है, जो राम कथा पार्क में चल रहा है। इससे पहले सफलतापूर्वक फिल्मी रामलीला ने छह साल का अपना सफर पूरा किया है। इस फिल्मी रामलीला में मिस यूनिवर्स इंडिया मणिका, बिंदु दारा सिंह, अवतार गिल, राकेश बेदी, मनोज तिवारी, रवि किशन और पुनीत इस्सर जैसे कलाकार अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।
ये वो कलाकार हैं जो फिल्मी पर्दे पर धूम मचाने के बाद अब मंच पर अपना जौहर दिखा रहे हैं। इसके आयोजक सुभाष मालिक हैं जो पिछले छह साल से अयोध्या में फिल्मी रामलीला का आयोजन करते आ रहे हैं। अयोध्या पहुंचे कलाकार रामलला के दर्शन कर अभिभूत नजर आए और अयोध्या की खूब तारीफ की।