फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें चरण के अंतिम दिन 150 नामांकन

Sun, 20 Apr 2014 05:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में पांचवें चरण की 15 लोकसभा सीटों के लिए चल रहे नामांकन के अंतिम दिन शनिवार को 150 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल किए।
विज्ञापन


कैसरगंज से भाजपा के बृजभूषण और बस्ती से कांग्रेस प्रत्याशी अंबिका सिंह ने भी अपना पर्चा भरा। 21 अप्रैल को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। जबकि 23 अप्रैल को नाम वापसी का अंतिम दिन है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने बताया कि नामांकन के अंतिम दिन अमेठी से 12, सुल्तानपुर से सात, प्रतापगढ़ से 14, कौशांबी से सात, फूलपुर से नौ पर्चे दाखिल हुए।
विज्ञापन


वहीं इलाहाबाद से 14, फैजाबाद से 11, अंबेडकर नगर से 11, बहराइच से तीन, कैसरगंज से 12, श्रावस्ती से 10, गोंडा से नौ, बस्ती से चार, संत कबीरनगर से 10 व भदोही से 17 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे भरे।

अमेठी से सर्वाधिक उम्मीदवार

गोंडा से शिव सेना के सत्य प्रकाश ने नामांकन किया। यही पर पीस पार्टी के मसूद आलम खान ने भी पर्चा भरा। पांचवें चरण की सीटों में सबसे अधिक अमेठी से 38 प्रत्याशी मैदान में हैं।

जबकि सबसे कम 10 उम्मीदवार बहराइच संसदीय सीट से चुनाव मैदान में हैं। हालांकि अंतिम तस्वीर 23 अप्रैल को नाम वापसी के बाद साफ होगी।

वहीं, प्रतापगढ़ की रामपुर खास व विश्वनाथगंज विधानसभा सीट के उपचुनाव में नौ और प्रत्याशियों ने नामांकन किया। दोनों ही स्थानों से 11-11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में आ चुके हैं।

56 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

सूबे में छठे चरण के चुनाव के लिए शनिवार को 56 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। डुमरियागंज से सपा के माता प्रसाद पांडेय व पीस पार्टी के मो. अयूब ने पर्चा भरा।

बांसगांव से भाजपा के कमलेश पासवान, कुशीनगर से बसपा के राजेश पांडेय व आप के अखंड ने शनिवार को नामांकन किया।

चंदौली लोकसभा सीट से कांग्रेस के तरुणेंद्र चंद पटेल तरुण ने, वाराणसी सीट से सपा के कैलाश चौरसिया ने भी पर्चा भरा।

डुमरियागंज से पांच, महराजगंज से एक, गोरखपुर से दो, कुशीनगर से तीन, देवरिया से तीन, बांसगांव (एससी) से एक, सलेमपुर से एक, बलिया से एक, जौनपुर से एक, गाजीपुर से दो, चंदौली से चार, वाराणसी से आठ, मिर्जापुर व राबर्ट्सगंज से एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन किया।
विज्ञापन

24 तक होंगे नामांकन

लालगंज (एससी), आजमगढ़, घोसी व मछलीशहर (एससी) से एक भी उम्मीदवार ने शनिवार को नामांकन नहीं किया।

छठे चरण की 18 सीटों के लिए नामांकन 24 अप्रैल तक भरे जाएंगे। 25 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी।

जबकि 28 अप्रैल को नाम वापसी का अंतिम दिन है। यहां पर 12 मई को मतदान होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें