फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला टप्पेबाज ने मुंह में भरीं नाक की सोने की आठ कीलें

Sat, 01 Feb 2025 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपी। -वीडियोग्रैब
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। बीकेटी में शुक्रवार दोपहर सराफ राहुल की दुकान में पहुंची महिला टप्पेबाज ने अपने मुंह में आठ सोने की कीलें भर लीं और साथी के साथ जाने लगी। मामले की जानकारी पर सराफ ने मुंह में कीलें भरने वाली टप्पेबाज को पकड़ लिया। हालांकि उसकी साथी भाग निकली। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


राहुल की सराफा बाजार में प्रियांशी ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। दोपहर तीन बजे दो महिलाएं उनकी दुकान में नाक की कील खरीदने पहुंचीं। राहुल उन्हें ट्रे में रखकर कीलें दिखा रहे थे। तभी एक टप्पेबाज ने बातों में उलझाकर उनका ध्यान भटका दिया और आठ कीलें अपने मुंह में भर लीं। हालांकि सराफ की नजर टीवी में चल रही सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग पर पड़ गई। राहुल के टोकने पर दोनों महिलाएं भागने लगीं। सराफ ने एक टप्पेबाज को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह के मुताबिक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

29 अक्तूबर को भी हुई थी ऐसी ही वारदात

बाजार में 29 अक्तूबर को भी मोहन एंड राजेंद्र ज्वैलर्स व सूरज ज्वैलर्स से महिला टप्पेबाज ने ट्रे में रखी सोने के अंगूठियों को पीतल से बदलकर पार कर दी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें