मलिहाबाद। भारतीय किसान यूनियन (लोकतांत्रिक) के कार्यकर्ताओं और किसानों ने विभिन्न समस्याओं का समाधान न होने पर सोमवार को यात्रा निकाली। उन्होंने बिजली विभाग और माल खंड विकास कार्यालय के खिलाफ प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा ग्राम ससपन से शुरू होकर रहीमाबाद में समाप्त हुई। इसके बाद किसानों ने रहीमाबाद इंस्पेक्टर को छह सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। अतुल कुमार ने बताया कि पांच मई को एसडीएम मलिहाबाद को ज्ञापन देकर स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिजली बिल, मामूली बकाए पर बिजली कटौती, खराब भूमिगत लाइन, जर्जर तार बदलवाने और गांवों में साफ-सफाई व एंटीलार्वा छिड़काव की मांग की गई थी। प्रदर्शन में रेहान अहमद, राघवेंद्र, आफताब अहमद, जुगल किशोर चौरसिया समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
प्रदर्शन करते किसान।