विकास कार्याें का शिलान्यास करते विधायक ओपी श्रीवास्तव।
लखनऊ। पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले इंदिरानगर और इस्माइलगंज इलाके में सोमवार को विधायक ओपी श्रीवास्तव ने सड़क, नाली और पार्क सुंदरीकरण के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। यह कार्य करीब 45 लाख रुपये से कराए जाएंगे और तीन महीने में पूरे किए जाएंगे। जिन विकास कार्यों का शिलान्यास हुआ, उनमें इंदिरानगर में मकान संख्या बी-2060 के सामने पार्क में बेंच, झूले व पार्क सुंदरीकरण, इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड के कमता स्थित शिवपुरी कॉलोनी में सीसी रोड व नाली निर्माण, ज्योति विहार कल्याण समिति, सुरेंद्रनगर में ज्योति विहार पार्क के दोनों ओर सीसी रोड व नाली निर्माण, प्रीति नगर में डामरीकरण का शामिल है।