फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः किसानों के कारण हुई थी टप्पल में फायरिंग

Mon, 07 Mar 2016 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ

सार

  • किसान नेता मनवीर तेवतिया पर कार्रवाई की सिफारिश 
  • अगस्त 2010 में अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र में हुई थी फायरिंग
  • जस्टिस आरडी निमेष आयोग की जांच रिपोर्ट विधानसभा में रखी
विज्ञापन
टप्‍पल आंदाेलन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निमेष आयोग ने अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के जिकरपुर गांव में 14 व 15 अगस्त 2010 में प्रदर्शन के दौरान किसानों और पुलिस के बीच हुई फायरिंग के लिए किसानों को जिम्मेदार ठहराया है। 
विज्ञापन


इस मामले में रविवार को जस्टिस आरडी निमेष आयोग की जांच रिपोर्ट विधानसभा में रखी गई। आयोग ने इस घटना के लिए किसान नेता मनवीर सिंह तेवतिया और अन्य को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की संस्तुति की है। वहीं स्थिति को संभालने के लिए स्थानीय प्रशासन के उठाए गए कदमों को औचित्यपूर्ण बताया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस वे में फंसी थी किसानों की जमीन

यमुना एक्‍सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
बता दें, टप्पल के किसानों की जमीन यमुना एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट के लिए अधिगृहीत की जा रही थी। किसान प्रदर्शन करते हुए नोएडा की दर पर मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे थे। 

इस दौरान किसानों व पुलिस में संघर्ष हुआ था। दोनों तरफ से गोलियां चली थीं। इसमें पीएसी के सूबेदार बृजेंद्र सिंह और किसान धर्मेंद्र, प्रशांत और मोहित की मौत हो गई थी। जबकि कई घायल हो गए थे। 

इस मामले की जांच के लिए जस्टिस आरडी निमेष आयोग का गठन किया गया था। आयोग ने इस प्रकरण में मारे गए चारों लोगों के आश्रितों को उचित मुआवजा दिए जाने की संस्तुति की है। साथ ही सरकार से घायल लांसनायक राजकुमार को उचित मुआवजा दिए जाने की भी सिफारिश की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें