फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी एमएलसी चुनावों के नतीजों में सपा रही आगे

Mon, 07 Mar 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ

सार

  • सपा ने एमएलसी चुनावों में दिखाया अपना दम
  • यूपी में भाजपा और कांग्रेस पर भारी पड़ी सपा
  • एमएलसी चुनाव में खाता भी नहीं खोल पाई भाजपा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में हुए एमएलसी चुनाव के नतीजे आ गए हैं। एमएलसी के नतीजों में सत्तारूढ़ पार्टी सपा ने ज्यादातर जगहों पर बाजी मार ली है। 
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी से सपा प्रत्याशी शशांक यादव ने जीत हासिल की है। शशांक यादव ने बीजेपी के प्रत्याशी इतेन्द्र सिंह को हराया है। 

वहीं झांसी से सपा की रमा निरंजन ज्योति ने भाजपा प्रत्याशी को पछाड़कर जीत हासिल की है। रमा निरंजन ज्योति को 2800 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी को सिर्फ 171 वोट मिले हैं।

इलाहाबाद के कौशांबी से सपा के वासुदेव यादव जीत गए हैं। फरूर्खाबाद के इटावा से भी समाजवादी पार्टी की सबसे बड़ी जीत हुई है। इस सीट से पुष्पराज जैन जीते हैं। पुष्पराज जैन 3515 वोटों से जीते हैं।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जिले से सपा प्रत्याशी शैलेन्द्र सिंह ने 720 वोटों से जीत हासिल की है

- फोटो : अमर उजाला
सुल्तानपुर जिले से सपा प्रत्याशी शैलेन्द्र सिंह ने 720 वोटों से जीत हासिल की है। शैलेन्द्र सिंह यहां 1841 वोटों पाकर विजयी हुए हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉ. केसी त्रिपाठी ने 1121 वोट हासिल किए। 23 वोट नोटा के पक्ष में गए ज‌बकि 113 मत अवैध घोषित किए गए। 

बदायूं से भी सपा के प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। बदायूं सीट से सपा के बनवारी सिंह यादव ने जीत हासिल की है। 
वहीं बरेली से सपा के प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी जीत गए हैं। घनश्याम सिंह लोधी अपने प्रतिद्घंदी प्रत्याशी से 1323 वोटों से जीत गए हैं। 

बलिया से सपा प्रत्याशी रविशंकर सिंह ने जीत हासिल की है। वहीं फैजाबाद जिले से सपा के हीरालाल यादव करीब 400 वोटों से जीत गए हैं। हीरालाल यादव ने भाजपा के सुरेन्द्र पांडेय को हराया। बसपा यहां तीसरे नंबर पर रही है। 

यूपी में भाजपा और कांग्रेस पर भारी पड़ी सपा

एमएलसी - फोटो : अमर उजाला
गोंडा बलरामपुर एमएलसी सीट से सपा प्रत्याशी महफूज खान ने जीत हासिल की है। महफूज खान यहां करीब 1294 वोटों से विजयी हुए हैं। महफूज खां को यहां कुल 2453 वोट मिले हैं। महफूज खां ने बीजेपी प्रत्याशी को राजेश सिंह को हराया है। 

देवरिया से भी सपा प्रत्याशी राम अवध यादव ने जीत हासिल की है। राम अवध ने बसपा प्रत्याशी अजीत शाही को 1381 वोटों से हराया है। बस्ती सीट से सपा के संतोष यादव ने जीत हासिल की है। मिर्जापुर सीट से सपा प्रत्याशी रामलली मिश्रा जीते हैं।

रायबरेली सीट पर कांग्रेस ने अपनी साख बचा ली है। रायबरेली सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने जीत हासिल की है। दिनेश प्रताप सिंह को 500 वोटों से जीत प्राप्त की है।

एमएलसी चुनाव में खाता भी नहीं खोल पाई भाजपा

एमएलसी - फोटो : अमर उजाला
यूपी में एमएलसी चुनाव के नतीजों में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है। 28 सीटों में से 18 सीटों पर सत्तारूढ़ पार्टी सपा के प्रत्याशी जीते हैं। यहां एक सीट पर कांग्रेस, एक पर बसपा और ‌एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं। मगर भाजपा अपना खाता भी नहीं खोल पाई।

फतेहपुर ‌सीट से सपा प्रत्याशी दिलीप सिंह उर्फ कल्लू यादव को जीत मिली है। कल्लू यादव ने बसपा प्रत्याशी अशोक कटियार को 550 वोटों से हराया है। 

मुरादाबाद सीट से सपा प्रत्याशी परवेज अली जीते हैं। परवेज अली मुरादाबाद में 4434 वोटों से जीते हैं। परवेज अली मंत्री महबूब अली के बेटे हैं। बुलंदशहर, फरुर्खाबाद, बहराइच और बाराबंकी से भी सपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। 

गाजीपुर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी विशाल सिंह कंछल ने जीत ‌हासिल की है। विशाल सिंह ने सपा के सानंद सिंह को 65 वोटों से हराया है।
विज्ञापन

वाराणसी सीट से जीता निर्दलीय माफिया डॉन

एमएलसी - फोटो : अमर उजाला
बाराबंकी जिले से सपा के राजेश यादव ने जीत हासिल की है। वहीं गोरखपुर जिले से सपा के सीपी चंद्रा जीते हैं। बुलंदशहर से सपा प्रत्याशी नरेन्द्र भाटी ने जीत हासिल की है। वहीं आजमगढ़ से सपा प्रत्याशी राकेश ने जीत हासिल की है। शा‌हजंहापुर से सपा प्रत्याशी अमित यादव उर्फ ‌रिकूं 2207 वोटों से जीत गए हैं। 

आजमगढ़ मऊ सीट से सपा प्रत्याशी राकेश कुमार गुड्डू 2966 वोट पाकर जीते। जौनपुर से बसपा प्रत्याशी बृजेश सिंह चुनाव जीते। हरदोई और कानपुर से भी सपा प्रत्याशी जीते।

वाराणसी परिक्षेत्र से एमएलसी चुनाव में निर्दल प्रत्याशी माफिया डॉन बृजेश सिंह 960 वोटो से विजयी हुए। बृजेश सिंह ने सपा प्रत्याशी मीना सिंह को हराया। बहराइच-श्रावस्ती में हुए एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी हाजी इमलाक खां 708 वोट से विजयी हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें