यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि नए कृषि कानूनों से छोटे किसान व खुदरा व्यापारी खत्म हो जाएंगे। चौधरी ने कहा कि नए कानून में कृषि उपज पैदा करने वाले के साथ ही मुर्गी, सुअर, बकरी, मछली एवं डेयरी उत्पाद व पशुचारे खरीदने वाले को व्यापारी कहा जाएगा। उनके लिए आयकर खाता संख्या अनिवार्य की जाएगी।
विज्ञापन
गांवों, बाजारों में लघु किसानों से उनकी उपज खरीदने वाला खुदरा व्यापारी भी आयकरदाता होगा। इन कानूनों से छोटे किसान और व्यापारी मजदूर हो जाएंगे। पांच-दस हजार रुपये की उपज के करार के लिए किसान अफसरों के चक्कर लगाएगा। समझौते के लिए बड़ी कंपनियों की शर्तों को मानना पड़ेगा।