फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी किसानों को जेल भेजने के विरोध में धरना, आश्वासन पर देर रात धरना खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईंगंज कस्बे में शनिवार को कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन करके प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने पर पुलिस ने नौ किसानों को गिरफ्तार करके शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन

इसके विरोध में भाकियू (टिकैत गुट) ने देर शाम हजरतगंज के जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना शुरू कर दिया। अधिकारियों के समझाने और गिरफ्तार किसानों को रिहा कराने के आश्वासन पर देर रात धरना खत्म हो गया।
भाकियू (टिकैत गुट) के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा ने धरने को संबोधित करते हुए किसानों की समस्याएं उठाईं।
कहा कि समर्थन मूल्य घोषित तो कर दिया जाता है मगर मिल नहीं पाता। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में टूटी व जर्जर सड़कें व खराब स्ट्रीट लाइटें भी दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

डीसीपी (मध्य) ख्याति गर्ग ने भाकियू पदाधिकारियों से बात करके उनकी मांगों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
इंस्पेक्टर हजरतगंज श्यामबाबू शुक्ल ने बताया कि गोसाईंगंज में नौ किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में यहां किसानों ने धरना दिया था। किसानों को रिहा कराने के आश्वासन पर देर रात धरना समाप्त हो गया है।
प्रधानमंत्री व गृहमंत्री का पुतला जलाने का प्रयास, सात गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी मामले में हुई हिंसा के विरोध में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र उर्फ टेनी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर किसानों ने शुक्रवार को लखनऊ में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र का पुतला जलाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शहीद स्मारक के पास से सात लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं, चिनहट इलाके में भी कुछ लोगों ने पुतला जलाकर विरोध किया। वहां तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज धनंजय पांडेय के मुताबिक, शहीद स्मारक में पकड़े गए लोग संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर नारेबाजी कर रहे थे। गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों में संदीप पांडेय, अमित मौर्या, मुनीम कुमार, राजीव कुमार यादव, संतोष कुमार, आदिल खान और वीरेंद्र गुप्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें