फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः कई रूटों पर सिटी बस का सफर महंगा, यहां देखें किराए की पूरी लिस्ट

Mon, 18 Feb 2019 01:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
लखनऊ में सिटी ट्रांसपोर्ट की बसों का किराया कई रूटों पर महंगा हो गया है। यात्रियों को सिटी बसों से सफर में अब 10 रुपये तक अधिक किराया चुकाना होगा। किराया पांच से 10 रुपये तक बढ़ा है। ट्रांसपोर्ट कंपनी का दावा है कि जिन रूटों पर किराया बढ़ाया गया है, वहां पर अब तक टैंपों के किराये के बराबर सिटी बस में भी किराया लिया जाता था, जो फिक्स किराये से कम था।
विज्ञापन


नया फिक्स किराया 15 फरवरी से लागू हो चुका है। जिन रूट पर किराया बढ़ाया उनमें दुबग्गा डिपो के तीन एवं गोमतीनगर डिपो के दो रूट शामिल हैं। कंपनी के प्रबंध निदेशक आरिफ सकलैन ने बताया कि दुबग्गा से वाया आईआईएम रोड होकर विराजखंड गोमतीनगर का जाने वाली बस का किराया टैंपों के बराबर था, जिसके कारण ही टैंपो की सवारियां सिटी बस में सवार होती थी।

पहले दुबग्गा से कमता का किराया 25 रुपये था, जिसे अब 35 रुपये कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि छोटी दूरी का पांच और लंबी दूरी का 10 रुपये किराया बढ़ा है। उनका दावा कि नई इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन में जब किराए को फीड किया गया तो उसने किमी के हिसाब से किराये की गणना कर दी, जिसमें पहले की तरह से समायोजन नहीं हो सका।
विज्ञापन


उधर, यात्रियों ने बताया कि अचानक किराए में बढ़ोतरी कर दी, जिससे दैनिक यात्री पास का किराया भी बढ़ गया है। यात्रियों का आरोप है कि ट्रांसपोर्ट कंपनी ने अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए यह खेल किया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

10 रुपये तक बढ़ा किराया

डेमो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें