साबरमती एक्सप्रेस, उत्सर्ग व यशवंतपुर एक्सप्रेस का दायरा बढ़ेगा। साबरमती एक्सप्रेस जहां अब दरभंगा तक चलेगी, वहीं यशवंतपुर एक्सप्रेस बरेली तक जाएगी। वहीं उत्सर्ग एक्सप्रेस की टाइमिंग में बदलाव किया गया है, जिससे इसके सफर में कम समय लगेगा।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 22683 यशवंतपुर से चलकर रात 11.50 घंटे चारबाग पहुंचती है। इसे अब बरेली के लिए चलाया जाएगा। सोमवार को यशवंतपुर से चलकर बुधवार लखनऊ आने वाली यह ट्रेन शाम 6.40 बजे चारबाग स्टेशन पहुंचेगी, जहां से शाम सात बजे बरेली रवाना होगी।
वहीं ट्रेन बरेली से गुरुवार दोपहर दो बजे चलकर शाम सवा छह बजे चारबाग पहुंच जाएगी। वहीं 19167/68 साबरमती एक्सप्रेस जो वाराणसी में 28 घंटे खड़ी रहती है, अब इसे दरभंगा के लिए चलाया जाएगा।
19167 साबरमती एक्सप्रेस वाराणसी से सुबह 9.50 बजे चलकर उसी शाम 7.50 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन सुबह सवा चार बजे दरभंगा से चलकर दोपहर 2.15 बजे वाराणसी पहुंचेगी। दोपहर 2.30 बजे अहमदाबाद के लिए रवाना होगी।