फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कोविड से जान गंवाने वालों के परिजनों को 50 हजार की मदद जल्द, मुख्य सचिव ने दिए दिशा-निर्देश

Thu, 07 Oct 2021 03:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी सरकार ने कोरोना के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को जल्द 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्य सचिव आरके तिवारी ने राज्य आपदा प्रबंधन की राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक में अधिकारियों को इस बाबत दिशा-निर्देश जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसके लिए कार्यवाही में तेजी लाने पर भी जोर दिया।

विज्ञापन


इसके अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य आपदा मोचक बल (एसडीआरएफ ) की तीन अतिरिक्त कंपनियों के लिए आवश्यकता के दृष्टिगत विशेष उपकरणों व वाहनों की खरीद के लिए राज्य आपदा मोचक निधि से वांछित धनराशि उपलब्ध कराई जाए।

बैठक में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रस्ताव पर प्रदेश के सभी 855 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए राज्य आपदा मोचक निधि से 17,100 आक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने की मंजूरी दी गई।
विज्ञापन


बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित मोहन प्रसाद, अपर मुख्य सचिव राजस्व मनोज कुमार सिंह, सचिव राजस्व रणवीर प्रसाद सहित अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें