निजी चिकित्सालयों में भर्ती सांस के गंभीर रोगियों व अन्य संदिग्ध कोविड रोगियों की जांच के लिए मेडिकल मोबाइल यूनिट (एमएमयू) की व्यवस्था की गई है। यह मेडिकल मोबाइल यूनिट निजी अस्पतालों से एंटीजन रियल टाइम पीसीआर जांच के लिए नमूने इकठ्ठा कर रही है। इसके लिए पहले से ही अस्पतालों को सूचना दी जाती है जिससे वह रोगियों को नमूना देने के लिए चिह्नित कर लें।
प्रदेश में कोविड-19 जांच बढ़ाने के लिए सभी जिलों में स्टैटिक बूथ बनाए गए हैं। सीएचसी, अर्बन पीएचसी से लेकर स्कूल-कॉलेज तक में जांच की व्यवस्था की गई है। इसी के साथ ही निजी अस्पतालों में भर्ती सांस के रोगियों जिनमें गंभीर लक्षण दिखें, उनकी जांच की व्यवस्था भी स्वास्थ्य विभाग ने की है।