लखनऊ के काकोरी में किशोरी से दोस्ती कर उसके साथ छेड़खानी करने और फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। परेशान होकर किशोरी ने कोतवाली काकोरी में आरोपी के खिलाफ शिकायत की है।
पीड़िता का आरोप है कि युवक ने पहले नहाते समय उसका वीडियो बना लिया। अब आरोपी युवक जबरन बात करने और संबंध बनाने का दबाव डालकर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
काकोरी क्षेत्र के एक गांव निवासी रजत यादव की पीड़िता के घर के पास में ही बालू मौरंग की दुकान है। रजत यादव ने नहाते समय उसका वीडियो बना लिया।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की और विरोध पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। किशोरी ने परिजनों को लेकर पुलिस से शिकायत की जिस पर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।