समाजवादी पार्टी का अंदरूनी कलह थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब सपा के युवा संगठनों ने 5 नवंबर को होने वाले पार्टी के रजत जयंती समारोह का बहिष्कार करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
बता दें कि बीते दिनों अनुशासनहीनता के आरोप में युवा नेताओं को पार्टी से निकाल दिया गया था। इसी के विरोध में अखिलेश की युवा टीम ने रजत जयंती कार्यक्रम में शामिल न होने का फैसला लिया है। युवा संगठन के नेताओं ने ये भी कहा कि हम सभी अखिलेश यादव के नेतृत्व में निष्ठा और आस्था व्यक्त करते हैं।
मंगलवार को सपा के युवा संगठन और पार्टी के दूसरे प्रकोष्ठ के नेताओं ने बैठक के बाद ये फैसला लिया है। इस बैठक की अध्यक्षता श्री कर्नल सत्यवीर सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ ने की।युवा संगठन नेताओं का कहना है, हम सभी ने बसपा शासन के अन्याय के विरुद्ध आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया था।
विज्ञापन
फिर भी झूठी शिकायतों के आधार पर युवा साथी एमएलसी सुनील यादव, आनंद भदौरिया, अरविन्द प्रताप यादव, संजय लाठर तथा बृजेश यादव प्रदेश अध्यक्ष युवजन सभा, मो एबाद प्रदेश अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, श्री गौरव दुबे राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड तथा दिग्विजय सिंह देव प्रदेश अध्यक्ष छात्रसभा को पार्टी से बाहर कर दिया गया।
युवा नेताओं का कहना है, अनुशासनहीनता कहकर युवाओं के संघर्षमय जीवन पर दाग लगाया गया है। उन्होंने कहा कि साथियों और पदाधिकारियों के निष्कासन के विरोध में 5 नवंबर को रजत जयंती में शामिल न होने का फैसला लिया है।
ये करेंगे विरोध का समर्थन
1. संतोष यादव ‘सनी’, एमएलसी
2. अरुण वर्मा, विधायक
3. जयसिंह जयन्त
4. राहुल सिंह, पूर्व प्रदेश महासचिव युवजन सभा
5. अवधेश वर्मा, पूर्व राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा
6. कर्नल सत्यवीर सिंह यादव
7. जुगुल किशोर बाल्मिकि
8. अरुण यादव, पूर्व प्रदेश महासचिव यूथ ब्रिगेड
9. रामसागर यादव
10. विजय यादव
11. प्रदीप तिवारी
12. ओम नारायण यादव
13. प्रदीप शर्मा पूर्व प्रदेश सचिव युवजन सभा
14. मनीष दुबे, प्रदेश सचिव छात्रसभा
15. करुणेश द्विवेदी, प्रदेश महासचिव छात्रसभा
16. अरविन्द गिरि, प्रदेश उपाध्यक्ष युवजन सभा
17. राबिन सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष युवजन सभा
18. श्री दानिश सिद्दीकी पूर्व प्रदेश सचिव यूथ ब्रिगेड
19. श्री वैभव सैनी, प्रदेश सचिव छात्र सभा
20. शिवकुमार यादव पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी
21. मनोज यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी छात्रसभा
22. जीतू वर्मा
23. सर्वेश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष छात्रसभा
24. भूपेन्द्र सिंह यादव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष इलाहाबाद विश्वविद्यालय
25. योगेश यादव, गाजीपुर
26. अभिषेक यादव
27. वैभव सैनी, प्रदेश सचिव छात्रसभा
28. श्री उदयवीर सिंह, एमएलसी
29. डा फिदा हुसैन अंसारी, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा
30. त्रिशुलधारी सिंह, छात्रसभा
31. कार्तिक तिवारी ‘शैलू’ प्रदेश उपाध्यक्ष युवजन सभा