फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जालसाजों के फोन में मिले एलडीए के कर्मियों से बातचीत के साक्ष्य

विज्ञापन
जालसाजों के फोन में मिले एलडीए के कर्मियों से बातचीत के साक्ष्य
विज्ञापन
लखनऊ। फर्जीवाड़ा कर एलडीए के प्लॉटों को बेचने के आरोपियों के मोबाइल फोन से एसटीएफ को अहम साक्ष्य मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक जालसाजों ने खाली प्लॉटों की जानकारी के लिए एलडीए के कर्मचारियों से फोन पर बात की थी। कई बाबुओं से व्हाट्सएप चैट भी मिले हैं। कॉल डिटेल रिकॉर्ड में जिन बाबुओं से आरोपियों की बात हुई है उनके बारे में एसटीएफ पता लगा रही है।
विज्ञापन


एसटीएफ में डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह के मुताबिक अब तक छानबीन और आरोपियों से पूछताछ में करीब 10 कर्मियों की संलिप्तता सामने आ रही है। पूर्व में दर्ज किए गए मुकदमों की प्रगति रिपोर्ट के बारे में भी पता किया जा रहा है। एलडीए की ओर से बेचे गए प्लॉटों के कस्टोडियन की सूची मिलने के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी। आरोपियों की संलिप्तता मिलने पर मुकदमों में उनके नाम भी बढ़ाए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि एसटीएफ ने बृहस्पतिवार को एलडीए के प्लॉटाें को फर्जीवाड़ा कर बेचने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया था। एसटीएफ गिरोह में शामिल दो अन्य आरोपियों सुनील मिश्रा और सिंकू की तलाश कर रही है। दोनों के पकड़े जाने के बाद गिरोह के अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें