फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उद्यमियों ने सीखे निर्यात बढ़ाने के गुर

Wed, 03 Dec 2025 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सरोजनीनगर स्थित उद्यमिता विकास संस्थान के सभागार में मंगलवार को एमएसएमई मंत्रालय की ओर से एक दि
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित उद्यमिता विकास संस्थान के सभागार में मंगलवार को एमएसएमई मंत्रालय की ओर से एक दिवसीय जोनल कॉन्फ्रेंस हुई। उद्देश्य था... उद्यमियों को ऐसे टिप्स दिए जाएं जो उनके उत्पादों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा लायक बना सकें। विशेषज्ञों ने उद्यमियों को उत्पाद की गुणवत्ता बढ़ाने और निर्यात बढ़ाने के गुर सिखाए। कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली के उद्यमी शामिल रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि और एमएसएमई विभाग, भारत सरकार के संयुक्त सचिव विपुल गोयल ने कहा कि एमएसएमई संवाद का मकसद उद्यमों की लागत कम कर उनकी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाना है। अब तक देश के 75 स्थानों पर क्लस्टर लेवल कार्यशालाएं हो चुकी हैं, जिनमें 6700 से अधिक उद्यमी शामिल होकर सुझाव दे चुके हैं। इसके बाद 11 जोनल कॉन्फ्रेंस और अंत में नेशनल समिट भी प्रस्तावित है।

डायरेक्ट्रेट जनरल फॉरेन ट्रेड (डीजीएफटी) की निदेशक बिंदा मोहन देसाई ने निर्यात बढ़ाने के तरीकों और गुणवत्ता सुधार के मानकों की जानकारी दी। कानपुर लघु उद्योग निगम के एमडी राजकमल यादव ने कहा कि एमएसएमई में विविधता इतनी अधिक है कि एक समान नीति बनाना चुनौतीपूर्ण होता है। हर उद्यम की जरूरतें अलग हैं।
विज्ञापन

उद्यमिता विकास संस्थान के निदेशक पवन अग्रवाल ने बताया कि उद्योग विभाग जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाकर उद्यमों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में देशभर के क्लस्टर प्रमुखों और विभिन्न सेक्टरों से जुड़े 200 से अधिक उद्यमी शामिल हुए।

सरोजनीनगर स्थित उद्यमिता विकास संस्थान के सभागार में मंगलवार को एमएसएमई मंत्रालय की ओर से एक दि

सरोजनीनगर स्थित उद्यमिता विकास संस्थान के सभागार में मंगलवार को एमएसएमई मंत्रालय की ओर से एक दि

सरोजनीनगर स्थित उद्यमिता विकास संस्थान के सभागार में मंगलवार को एमएसएमई मंत्रालय की ओर से एक दि

सरोजनीनगर स्थित उद्यमिता विकास संस्थान के सभागार में मंगलवार को एमएसएमई मंत्रालय की ओर से एक दि

सरोजनीनगर स्थित उद्यमिता विकास संस्थान के सभागार में मंगलवार को एमएसएमई मंत्रालय की ओर से एक दि

सरोजनीनगर स्थित उद्यमिता विकास संस्थान के सभागार में मंगलवार को एमएसएमई मंत्रालय की ओर से एक दि

सरोजनीनगर स्थित उद्यमिता विकास संस्थान के सभागार में मंगलवार को एमएसएमई मंत्रालय की ओर से एक दि

सरोजनीनगर स्थित उद्यमिता विकास संस्थान के सभागार में मंगलवार को एमएसएमई मंत्रालय की ओर से एक दि

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें