फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएमयू में कोरोना पॉजिटिव वृद्धा की मौत मामले में जांच के आदेश

Thu, 02 Jul 2020 04:15 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
केजीएमयू
विज्ञापन
केजीएमयू में कोरोना पॉजिटिव वृद्धा की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री और चिकित्सा शिक्षा मंत्री से की गई है। शिक्षा मंत्री के ओएसडी ने केजीएमयू के चिकित्सा अधीक्षक को पूरे मामले की जांच कराने का आदेश दिया है। बरेली के बहेड़ी निवासी मेहरून्निसा को बुखार और सांस लेने में तकलीफ थी।
विज्ञापन


उन्हें 20 जून को महानगर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां भी मरीज को आराम नहीं हुआ। 22 जून को जांच में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें केजीएमयू भेज दिया गया। परिजनों का आरोप है कि सीएमओ कार्यालय से फोन करके मरीज को बाई पेप मशीन के साथ केजीएमयू शिफ्ट कराने की बात कही। क्योंकि मरीज को ऑक्सीजन की जरूरत थी।

आरोप है कि एंबुलेंस से मरीज को लेकर केजीएमयू पहुंचे। यहां काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। मरीज के बेटे नसीम ने बताया कि करीब 45 मिनट तक एंबुलेंस में पड़े रहने की वजह से उन्हें झटके आने लगे और सांस उखड़ने लगी। काफी मशक्कत के बाद मरीज को भर्ती किया गया। लेकिन ठीक से इलाज नहीं किया गया। 7:45 बजे उन्हें मौत की सूचना दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक को भी जारी किया पत्र

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री व चिकित्सा शिक्षा मंत्री से शिकायत कर स्थिति की जानकारी दी गई है। फिलहाल इस शिकायत के बाद से चिकित्सा शिक्षा मंत्री के ओएसडी अनिल बाजपेई ने केजीएमयू प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने को कहा है। उन्होंने इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक को पत्र भी जारी किया है।

दूसरी तरफ केजीएमयू के मीडिया प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि मरीज के इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं की गई है। फिर भी चिकित्सा शिक्षा मंत्री के ओएसडी को जांच कर स्थिति से अवगत करा दिया जाएगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें