फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: कार्य में लापरवाही बरतने पर अधिशासी अभियंता निलंबित, कई को चेतावनी दी गई

Wed, 22 Nov 2023 03:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी पावर कॉर्पोरेशन के अभियंताओं को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है जबकि कई अन्य को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विद्युत संबंधी कार्यों में लापरवाही बढ़ाने के आरोप में पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने परीक्षण खण्ड फर्रूखाबाद के अधिशाषी अभियंता को निलंबित कर दिया है। बुधवार को समीक्षा बैठक के दौरान दो अधीक्षण अभियंता तथा आठ अधिशाषी अभियंताओं को चेतावनी दी है। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने कहा कि इस माह के अंत में सभी के कार्यों की प्रगति का मूल्याकंन किया जायेगा और जिनकी प्रगति संतोषजनक नहीं होगी उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दक्षिणांचल डिस्काम के बांदा एवं कानपुर क्षेत्र की समीक्षा में आज अध्यक्ष ने चिन्हित वितरण एवं परीक्षक खण्ड के अधिशाषी अभियन्ताओं से ओटीएस, विद्युत बिल वसूली तथा मीटर स्थापना के सन्दर्भ में विस्तृत पूछताछ की।
विज्ञापन


इस बैठक में उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार, दक्षिणांचल डिस्काम के प्रबन्ध निदेशक अमित किशोर सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें