जानकीपुरम के सेक्टर एच गुड़ियनपुरवा निवासी 19 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र भानु प्रताप सिंह ने शुक्रवार दोपहर फांसी लगा ली। पुलिस को सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने मां से माफी मांगते हुए किसी से अपना चक्कर न होने का जिक्र किया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर मो. अशरफ ने बताया कि भानु आरआर इंस्टीट्यूट से इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर रहा था। पिता जगदीश प्रताप सिंह परिवहन निगम में कर्मचारी हैं। शुक्रवार दोपहर वह काफी देर तक वह कमरे से नहीं निकला।
करीब एक बजे परिवारीजन कमरे में पहुंचे तो उसे फंदे से लटकता देख पैरों तले जमीन खिसक गई। परिवारीजनों ने बताया कि भानु कई दिन से अवसाद में था। वजह पूछने पर वह कोई जवाब नहीं देता था।
पुलिस को सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने लिखा है, ‘सॉरी मम्मा, हमारा कोई चक्कर नहीं है।’ इससे पुलिस अंदाजा लगा रही है कि भानु के किसी युवती से प्रेम संबंधों को लेकर घरवालों से कुछ कहासुनी हुई होगी, जिसके बाद उसने खुदकुशी कर ली।