फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंसलिंग से ही भर गईं इंजीनियरिंग की सीटें, कैसे होंगे दाखिले

Sat, 01 Jul 2017 05:37 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
लखनऊ विवि द्वारा बीटेक में दाखिले के लिए सीधे आवेदन फॉर्म मांगने के एक दिन बाद ही सभी सीटें राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) की पहली आवंटन सूची से ही भर गईं। ऐसे में विवि द्वारा इंजीनियरिंग के लिए आवेदन फॉर्म मांगे जाने का कोई मतलब नहीं रह गया है।
विज्ञापन


हालांकि एनआरआई कोटे के तहत सीधे दाखिले के लिए सीट अब भी उपलब्ध होगी। विवि ने इस साल पहली बार बीटेक पाठ्यक्रम की पांच ब्रांच की शुरुआत की है। इन सीटों पर एसईई की काउंसलिंग के माध्यम से दाखिले लिए जा रहे हैं।

विवि ने इस साल से इंजीनियरिंग की पांच ब्रांच-कंप्यूटर साइंस, केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में 60-60 सीटों पर दाखिले देने की शुरुआत की है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

सीट छोड़ने पर मे‌र‌िट के आधार पर दा‌ख‌िला

डेमो - फोटो : demo pic
एसईई में अभ्यर्थियों की कम संख्या को देखते हुए विवि ने आवंटन रिजल्ट जारी होने से पहले ही सीधे दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म जारी कर किए थे।लेकिन इंजीनियरिंग की सभी सीटें आवंटित हो गई हैं।

कुलपति प्रो. एसपी सिंह ने कहा है कि अगर कुछ अभ्यर्थी अपनी सीट छोड़ते हैं तो ऑफलाइन आवेदन में से मेरिट के आधार पर उन्हें दाखिला दे दिया जाएगा।

‘स्टूडेंट्स ने लखनऊ विश्वविद्यालय पर भरोसा जताया है यह खुशी बात है। कोर्स कोऑर्डिनेटर प्रो. आरएस गुप्ता इसके लिए विशेष रूप से धन्यवाद के पात्र हैं। अभ्यर्थियों के कम रुझान की वजह से ही विवि ने सीधे आवेदन का फॉर्म जारी किया था। अब अभ्यर्थियों द्वारा छोड़ी गई सीटों पर सीधे आवेदनों में से मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा।’ - प्रो. एसपी सिंह कुलपति, लविवि
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें