जवाहर भवन उपकेंद्र के तहत इलाके में बृहस्पतिवार को सुबह 33 केवी भूमिगत तार कट गया। इससे इंदिरा भवन एवं जवाहर भवन की बत्ती गुल हो गई। कार्यालय अवधि में बत्ती गुल होने से दोनाें भवनों की लिफ्ट बंद हो गइ और कर्मचारी उसमें फंस गए।
जनरेटर चलने के बाद लिफ्ट में फंसे कर्मचारी बाहर निकल सके। घटना सुबह साढ़े नौ बजे की है। दोनों भवनों में15 मिनट तक बिजली बंद रही। खास बात है कि दो बार बिजली गई और दो बार लिफ्ट में कर्मचारी फंसे।
जेई अजय गुप्ता ने बताया कि सुबह 11:30 बजे पूरी तरह से बिजली सामान्य हो सकी। इंदिरा भवन और जवाहर भवन कर्मचारी संघ के महामंत्री सुशील कुमार बच्चा ने बताया कि एसी न चलने के कारण बृहस्पतिवार को कामकाज भी नहीं हो सका।