हेलिकॉप्टरकी इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलते ही कोतवाली रुदौली के उपनिरीक्षक अशोक कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और उसको सुरक्षा घेरे में ले लिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम विपिन सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते हेलिकॉप्टर को इमरजेंसी लैंडिंग करना पड़ा।
हेलिकॉप्टर को सही करने के लिए तकनीकी टीम आ रही है। सुरक्षा के लिए पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। पावर ग्रिड के अधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है। इसमें सवार पायलट व पावरग्रिड के इंजीनियर समेत चार लोग सुरक्षित हैं।
कैप्टन संजीव कुमार ने बताया कि ऑयल लीक होने के कारण हेलिकॉप्टर को इमरजेंसी में उतारना पड़ा। बताया कि रायबरेली के फुरसतगंज हवाई अड्डे से हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी थी।