फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: होली तक नहीं बंद होगी बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। यह फैसला होली पर्व को ध्यान में रखते हुए हुआ है। बहुत जरूरी होने पर सुधार कार्य के लिए उच्च अफसरों से अनुमति लेकर आपूर्ति बंद की जाएगी।



बिजली बंद किए जाने से बाजार और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों पर अधिकारियों त्योहार तक के लिए यह निर्णय लिया है। इसके तहत गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र के इलाकों में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिन सुधार कार्य के कारण सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार कुछ समय के लिए बिजली बंद की जो योजना बनी भी, उसे अगले आदेश तक स्थगित किया गया है, क्योंकि विपिनखंड उपकेंद्र इलाके में आईएएस व जन प्रतिनिधियों के आवास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन इलाकों में रहेगा आंशिक संकट



शहर के कुछ इलाकों में मेंटेनेंस कराए जाने के कारण बृहस्पतिवार को कुछ जगह बिजली बंद रहेगी, मगर उपभोक्ताओं पर इसका आंशिक असर होगा। एक्सईएन जय प्रकाश ने बताया कि होली पर अतिरिक्त स्रोत की बिजली का इंतजाम करने के लिए बृहस्पतिवार को गऊघाट उपकेंद्र की 33 केवी लाइन के सिस्टम पर काम करने के लिए सज्जादबाग, काशी विहार, मल्लाहीटोला, दौलतगंज की बिजली सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसी प्रकार कपूरथला उपकेंद्र के एलडीए मार्केट के आसपास दोपहर 12 बजे से कुछ देर के लिए बिजली बंद की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें