फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अवैध तरह से बिछा दी बिजली लाइन, विभाग बना रहा अंजान

विज्ञापन
कॉलोनी में लगा खंभा।
विज्ञापन
लखनऊ। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एमवीवीएनएल) ने चिनहट क्षेत्र में नई आवासीय सोसाइटी में अवैध रूप से बिजली लाइन बिछाने के आरोप में अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। बिजली विभाग के अधिकारियों का दावा है कि छह मई को पेट्रोलिंग के दौरान नई बस्ती के बीच नए खंभे लगे दिखाई पड़े तो कागजी तौर पर पड़ताल हुई, जिसमें पता चला कि नई लाइन बिछाने का कोई आदेश ही नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


सहायक अभियंता एके सिंह और नीलेश रस्तोगी के मुताबिक, दुर्गा विहार नरेंदी जुग्गौर में यह अवैध लाइन पकड़ी गई है। यहां पांच पीसीसी पोल लगाकर लगभग 200 मीटर थ्री फेज एबी केबल की लाइन बिछाई गई थी। यह लाइन किसी भी विभागीय लाइन या ट्रांसफार्मर से जुड़ी नहीं थी। केबल पर एमवीवीएनएल और आरडीएसएस छपा था, लेकिन पोल विभागीय नहीं थे। आसपास के लोगों ने बताया कि यह लाइन आठ से दस माह पहले बनाई गई है। चिनहट थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।



सवाल : अफसरों को कैसे नहीं चला पता?

क्षेत्र में नए खंभे लगाकर लाइन बिछा दी गई और अधिकारियों को पता तक नहीं चला, ये हैरान कर देने वाली बात है। शुरुआती जांच में कहा जा रहा है कि प्राॅपर्टी डीलर व बिजली विभाग के कर्मचारियों की सांठगांठ से ऐसा संभव हो सका होगा, ताकि वहां की जमीन के दाम और बढ़ जाएं।

कॉलोनी में लगा खंभा।

कॉलोनी में लगा खंभा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें