फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सहालग में कटी बिजली, खाली बैठे चार हजार व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजेंद्रनगर एसडीओ, यूपीआईएल उपकेंद्र के जेई की लापरवाही से गणेशगंज समेत आसपास के चार हजार से ज्यादा व्यापारी सहालग में भी दुकानों पर खाली बैठे रहे। क्योंकि, विभाग ने व्यापारियों को बिना सूचना दिए ही बृहस्पतिवार को करीब सात घंटे बिजली काट दी। इससे खरीदार परेशान हुए। वहीं, दो घंटे बाद इन्वर्टर भी जवाब दे गए।
विज्ञापन


व्यापारी नेता अशोक मोतियानी ने बताया कि इस हफ्ते में दूसरी बार व्यापारियों को जानकारी दिए बिना ही सुबह से शाम तक बिजली काट दी गई। व्यापारियों ने एसडीओ आरबी सिंह के सीयूजी नंबर 9415901309 पर कॉल की, लेकिन रिस्पांस नहीं मिला। उन्होंने बताया कि इससे पहले गत मंगलवार को भी बिना सूचना के बिजली कटौती की गई थी।

पंजीकृत मोबाइल नंबर पर नहीं आया मेसेज
व्यापारियों ने बताया कि मुख्य अभियंता ने उपभोक्ता बेसिक डाटा में मोबाइल नंबर यह कहकर पंजीकृत किए थे कि बिजली बंद होगी तो मोबाइल पर मेसेज आएगा। मंगलवार व बृहस्पतिवार को बिजली काटी गई, लेकिन मेसेज नहीं आया।
विज्ञापन


बंद हो गए इन्वर्टर

बाजार की बिजली सुबह 11 बजे बिजली बंद हुई और शाम 5:45 बजे आई। दो से तीन घंटे इन्वर्टर शोरूम से रोशन रहे। इन्वर्टर के डिस्चार्ज होने से शोरूम में अंधेरा छा गया।


एजेंसी की ओर से गणेशगंज में बृहस्पतिवार को सुधार कार्य करने के लिए जेई-एसडीओ ने काॅल सेंटर 1912 पर बिजली बंद करने की सूचना दी थी। मगर, एसडीओ ने मुझे कोई जानकारी नहीं दी। जेई-एसडीओ को व्यापार मंडल पदाधिकारियों को सूचना देने के निर्देश हैं।
विज्ञापन


एसके वर्मा, अधिशाषी अभियंता, रेजीडेंसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें