फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर रीडिंग में हेराफेरी रोकेगी ये खास डिवाइस, मोबाइल से बनेंगे बिजली के बिल

Mon, 06 Aug 2018 04:28 PM IST
नरेश शर्मा, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बिजली उपभोक्ता मीटर रीडिंग में हेराफेरी न कर सकें इस पर मीटर पर खास डिवाइस लगायी जाएगी। यही नहीं हैंड हेल्ड मशीन के बजाय अब मोबाइल से बिल जनरेट कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


मध्यांचल निगम ने पहली बार एक जोन और एक बिलिंग कंपनी की तर्ज पर डोर टू डोर मीटर रीडिंग कराकर बिल जनरेट करने का ठेका चंडीगढ़ की कंपनी ‘कॉम्प्टेंट सिनर्जी’ को दिया है। यह कंपनी डिवाइस के जरिये लगभग नौ लाख उपभोक्ताओं के बिजली बिल बनाएगी।

एक सितंबर से यह कंपनी अमीनाबाद से बिलिंग का शुभारंभ करेगी। इसके बाद छह अन्य खंडों की जिम्मेदारी दी जाएगी।‘कॉम्प्टेंट सिनर्जी’ कंपनी अमीनाबाद के बाद हुसैनगंज, चौक, रेजीडेंसी, ठाकुरगंज, आलमबाग एवं कानपुर रोड खंडी के करीब डेढ़ लाख उपभोक्ताओं की बिलिंग शुरू करेगी।
विज्ञापन


कंपनी को एक बिल के एवज में लेसा नौ रुपये का भुगतान करेगा। यह कंपनी अभी कानपुर शहर, बहराइच एवं सुल्तानपुर में उपभोक्ताओं की बिलिंग कर रही है। यह कंपनी हैंड हेल्ड मशीन के बजाय खुद के मोबाइल से बिलिंग करेगी।

मोबाइल से छोटा प्रिंटर कनेक्ट होगा। कंपनी का कर्मचारी जब उपभोक्ता का बिल बनाने जाएगा तो मोबाइल एवं मीटर पर लगी डिवाइस का कनेक्शन करेगा। जिससे मीटर में जितनी रीडिंग होगी उतने का बिल जनरेट हो जाएगा। ऐसे में कोई मीटर की रीडिंग से छेड़छाड़ करने की कोशिश करेगा तो डिवाइस उसकी गवाही देगी। 

विज्ञापन

मीटर के ऊपर लगेगी डिवाइस

- फोटो : amar ujala
लेसा के अधिशासी अभियंता ने बताया कि ‘कॉम्प्टेंट सिनर्जी’ कंपनी मीटर के ऊपर एक कंप्यूटराइज्ड चिप यानी डिवाइस लगाएगी। उपभोक्ता जितनी बिजली का उपभोग करेगा उसकी यूनिट मीटर के साथ ही डिवाइस में भी दर्ज हो जाएगी।

ट्रांस गोमती के मुख्य अभियंता प्रदीप कक्कड़ के मुताबिक लेसा के सभी उपभोक्ताओं की बिलिंग करने का ठेका ‘कॉम्प्टेंट सिनर्जी’  कंपनी को दे दिया गया है। अब जिस खंड से जिस कंपनी का अनुबंध खत्म होगा वह बाहर हो जाएगी और ‘कॉम्प्टेंट सिनर्जी’  बिलिंग शुरू कर देगी। 

लेसा के 24 खंडों में वर्तमान में छह बिलिंग कंपनियां कार्यरत हैं। इनमें वैभव, शिवम, वेदांतम, एसएमएस, पुष्पांजलि एवं इडो कॉर्प बिलिंग कंपनियां हैं। प्रबंधन ने एक-एक कंपनी को चार-चार खंडों में बिलिंग करने का जिम्मा दे रखा है। 

मध्यांचल निगम ने एक जोन एवं बिलिंग कंपनी की तर्ज पर चंडीगढ़ की बिलिंग कंपनी कॉम्प्टेंट सिनर्जी को उपभोक्ताओं के डोर टू डोर बिल बनाने का ठेका सौंपा है। यह कंपनी एक सितंबर को अमीनाबाद से बिलिंग का कार्य शुरू करेगी। - मधुकर वर्मा, मुख्य अभियंता लेसा (सिस गोमती)

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें