फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसरबाग डिपो के आठ और ड्राइवर बर्खास्त, सर्विस प्रोवाइडर कंपनी पर भी जुर्माना

Fri, 25 Sep 2020 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ में परिवहन निगम ने गुरुवार को डीजल घपला करने के मामले में कैसरबाग डिपो के आठ और ड्राइवरों को बर्खास्त कर दिया है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने बताया कि बर्खास्त होने ड्राइवरों में चांद बाबू, बदरुद्दीन, मो. शकील, महेंद्र प्रताप, विनोद यादव, राम आधार, संजीव कुमार श्रीवास्तव और भारत सिंह है।
विज्ञापन


बस की लोकेशन बताने वाली डिवाइस को क्षतिग्रस्त करने वाले ड्राइवरों से 12-12 हजार रुपये की रिकवरी की जाएगी। साथ ही डिवाइस की निगरानी करने वाली सर्विस प्रोवाइडर कंपनी पर भी 100 रुपये रोजाना प्रति डिवाइस की दर से जुर्माना लगाया गया है। जबकि ड्राइवर करुणेश बहादुर सिंह से 4447 रुपये, सतीश कुमार से 3748 रुपये, अनिल सेकंड से 1270 रुपये, रति पाल से 444 रुपये और कृष्ण मुरारी बाजपेई से 508 रुपये की रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें