फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी के पद से हटे आठ आईएएस अफसरों को मिली तैनाती, इंदुमती निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण बनीं

Tue, 15 Sep 2020 10:18 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
आईएएस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों जिलाधिकारी के पद से हटाए गए आठ आईएएस अधिकारियों को नई तैनाती दे दी है। इनमें जेबी सिंह व योगेश शुक्ला को अच्छे विभागों में तैनाती मिली है। सुल्तानपुर से हटाई गईं सी. इंदुमती को निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण बनाया गया है।
विज्ञापन


मेरठ से हटाए गए अनिल धींगरा को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा, इटावा से हटाए गए जेबी सिंह को विशेष सचिव लोक निर्माण, सीतापुर से हटाए गए अखिलेश तिवारी को विशेष सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम  उद्यम, मऊ से हटाए गए ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी को विशेष सचिव नियोजन बनाया गया है।

ललितपुर से हटाए गए योगेश कुमार शुक्ला को विशेष सचिव आबकारी तथा गाजीपुर से हटाए गए ओपी आर्या को राजस्व परिषद प्रयागराज में सदस्य बनाया गया है। मऊ के डीएम पद पर तैनाती के तत्काल बाद प्रतीक्षारत किए गए राजेश पांडेय को भी कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव बनाया गया है। इससे पहले वह मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें