फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मास्क न लागने पर होगा 500 रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कोरोना महामारी के दौरान नियमों का पालन कराने को एसपी ने नया तरीका अपनाया है। अब तक मास्क न लगाने पर हो रहे 100 रुपये जुर्माने की राशि को बढ़ाकर 500 कर दिया गया है। दूसरी बार पकड़े जाने पर जुर्माने की राशि एक हजार होगी। इसके लिए पहली बार जुर्माना करते वक्त व्यक्ति की अंगुली पर स्याही लगाई जाएगी। एसपी ने सभी सीओ व थाना प्रभारियों को आदेश देते हुए कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीच जिला व पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के बावजूद लोग इसकी अनदेखी कर रहे हैं। बाजार हों या कस्बे हर जगह लोग भीड़ में मौजूद रहकर न तो सोशल डिस्टेंस का पालन कर रहे हैं और न ही मास्क लगा रहे हैं। इससे आजिज आकर एसपी दिनेश सिंह ने एक नया तरीका अपनाया है।
एसपी ने बताया कि अब तक मास्क नहीं लगाने वालों पर 100 रुपये का जुर्माना किया जाता था, जिसे अब बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है। कहा कि पहली बार जुर्माना करते समय व्यक्ति की अंगुली पर चुनाव में मतदान की तरह स्याही लगाई जाएगी।
विज्ञापन

दोबारा पकड़े जाने पर उस व्यक्ति पर एक हजार रुपये का जुर्माना किया जाएगा। कहा कि अब तक हर रोज सभी थाना क्षेत्रों में नियमित चेकिंग अभियान चलाकर ऐसे लोगों पर जुर्माना किया जा रहा था। बावजूद इसके लोग बिना मास्क के सड़कों पर दिखाई देते हैं।
अब 500 रुपया जुर्माना किया जाएगा। इसके लिए सभी सीओ व थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए आदेश का कड़ाई से पालन करते हुए प्रतिदिन रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया है। एएसपी दयाराम सरोज को इसकी निगरानी करने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें