फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: धान खरीद में लापरवाही पर आठ बर्खास्त, तीन निलंबित

Sun, 03 Jan 2021 10:18 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार ने धान खरीद कार्य में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर उत्तर प्रदेश राज्य खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम लिमिटेड के आठ कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया। जबकि दो जिला प्रभारियों और पत्रवाहक को निलंबित कर दिया है। साथ ही तीन सेल्समैन के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। 20 से अधिक कर्मचारियों-अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के प्रति अपनी जीरो टॉलरेंस की नीति को आगे बढ़ाते हुए राज्य खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम लिमिटेड के अधिकारियों व कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की है।
उत्तर प्रदेश राज्य खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ओम प्रकाश वर्मा ने बताया कि सीतापुर के चौकीदार विनोद कुमार शर्मा को उनके कार्यकाल में गंभीर वित्तीय व अन्य अनियमितता बरतने के लिए निगम की सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के प्रबंधक/मंडल प्रभारी प्रदीप कुमार सागर व विद्यानंद पाठक के विरुद्ध निगम की सेवा में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर सेवा से बर्खास्त किया गया है।

विक्रेता/लेखालिपिक अशोक कुमार यादव, हृदयानंद सिंह प्रभारी डिपो मऊ, नागेश्वर पाठक सम्बद्ध डिपो वाराणसी व अमित प्रताप सिंह राणा सम्बद्ध डिपो झांसी को निगम की सेवा से बर्खास्त किया गया है। सहायक प्रदीप कुमार कटियार को भी निगम की सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें