स्टंटबाजों से बरामद की गई बाइकें
- फोटो : अमर उजाला
इनकी पहचान सआदतगंज के चौपटिया निवासी तुषार धवन, वजीरगंज की हाजी बिल्डिंग निवासी मो. सुहेल, चौक की कंघी वाली गली निवासी फैजान अली, दरगाह शाहमीना निवासी नवेद, ठाकुरगंज की नैपियर रोड कॉलोनी निवासी मो. मनाल, सीतापुर रोड हसनगंज निवासी मोईद अहमद, त्रिवेणीनगर निवासी सुहेल और आशियाना की एलडीए कॉलोनी निवासी अभिषेक भारती के रूप में हुई।
प्रभारी निरीक्षक परशुराम सिंह ने बताया कि धरपकड़ होते ही स्टंट करने वालों युवकों को छुड़ाने के लिए उनके अभिभावक सिफारिशें कराने में जुट गए। थाने में फोन घनघनाने लगे। सिफारिशी फोन करने वालों में व्यापारी, मीडियाकर्मी व पुलिस के एक अधिकारी भी शामिल रहे। बाद में इन सभी को सख्त हिदायत देकर परिवारीजनों की जमानत पर छोड़ा गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने सभी थानेदारों को स्टंटबाजों की धरपकड़ के आदेश दिए हैं। खासतौर पर गौतमपल्ली, गोमतीनगर, विभूति खंड, चौक, आशियाना, आलमबाग व ठाकुरगंज पुलिस को स्टंटबाजों के खिलाफ अभियान चलाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि रिवर फ्रंट, 1090 से समतामूलक चौराहा व आसपास स्टंटबाजी की शिकायत मिली है। पहले भी स्टंटबाजों के कारण कई लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा। इसके अलावा चौक व ठाकुरगंज क्षेत्र में बंधा रोड, आशियाना व आलमबाग क्षेत्र में पुरानी जेल रोड, ईको गार्डन, कांशीराम स्मारक के आसपास स्टंटबाजी पर अंकुश लगाने को कहा गया है।
स्टंट करने वालों की बाइक सीज करने के साथ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।aaaaaa